16 नवंबर 2020 - 16:00
इराक़ी नौसेना से हर प्रकार का सहयोग करने पर तैयार, ईरान का एलान!

आईआरजीसी के नौसेना प्रमुख ने कहा है कि ईरान, इराक़ी नौसेना के साथ हर प्रकार का सहयोग करने पर तैयार है।

मेहर न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार आईआरजीसी की नौसेना के प्रमुख एडमिरल अलीरज़ा तंगसीरी ने तेहरान में इराक़ी नौसेना प्रमुख अहमद  जासिम अलमआरिज से भेंट में क्षेत्रीय परिवर्तनों और क्षेत्र की सुरक्षा को मज़बूत करने के लिए परस्पर सहयोग के विषय पर चर्चा की। 

जनरल तंगसीरी ने इराक़ और इस देश की जनता को ईरान का दोस्त और भाई बताया और कहा कि तकफीरी आतंकवाद और विदेशी वर्चस्ववादी शक्तियों की नीतियों के खिलाफ दोनों देशों की सेनाओं और स्वंय सेवी बलों का सहयोग का बहुत अच्छा परिणाम निकला है और हम इस क्षेत्र में सहयोग के विस्तार पर तैयार हैं। 

इस भेंट में इराक़ के नौसेना प्रमुख अहमद जासिम अलमआरिज ने भी ईरान के साथ सैन्य क्षेत्र में हर प्रकार के सहयोग  का स्वागत किया है।